फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के लिए राहत की खबर, कोरोना पॉजिटिव महिला की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 03 Apr 2020 05:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
टांडा मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले में डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा से राहत भरी खबर आई है। 20 मार्च से टांडा में उपचाराधीन कोरोना पॉजिटिव दुबई से लौटी महिला के तीसरे सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आई है। पहले दो सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। दो अप्रैल को महिला का तीसरा सैंपल लिया था, जिसकी जांच टांडा अस्पताल की लैब में की गई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


शनिवार को महिला का एक और सैंपल लिया जाएगा। अगर जांच में चौथा सैंपल निगेटिव आता है, तो महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इसके अलावा टांडा अस्पताल की लैब में तीन अन्य संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट भी सामान्य आई है। तीन संदिग्ध मरीज दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात से कांगड़ा जिले में वापस आए थे, जबकि एक मरीज का सैंपल फेल हुआ है, जो दोबारा लिया जाएगा।

उधर, सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक कांगड़ा जिले में कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की मौत हुई है, जबकि एक को ठीक होने के बाद घर भेज दिया है। महिला मरीज के तीसरे सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। टांडा में निजामुद्दीन मरकज से लौटे मंडी के तीन पॉजिटिव मरीजों का भी इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


 

नालागढ़ आए 46 जमातियों के लिए सैंपल, जांच को आईजीएमसी भेजे

वहीं, बीबीएन में कोरोना पीड़ित बुजुर्ग महिला की मौत के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने जमात में आए 46 मुस्लिम समुदाय के लोगों के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच को आईजीएमसी भेजा जा रहा है। क्षेत्र में अलग-अलग जगह मस्जिदों व मरकजों से 46 लोगों की पहचान हुई है। इन्हें नालागढ़-रामशहर मार्ग पर श्रमिक छात्रावास में क्वारंटीन केंद्र में रखा है। तहसीलदार ऋषभ शर्मा की अगुवाई में टीम लेबर हॉस्टल पहुंची और स्वास्थ्य विभाग सोलन व नालागढ़ की टीमों ने इनके सैंपल लिए।

नालागढ़ उपमंडल में पहुंचे जमाती यूपी और अन्य राज्यों के बताए जा रहे है, लेकिन कोरोना को लेकर बरती जा रही सावधानियों को लेकर इनके कोरोना के सैंपल लिए गए हैं। झाड़माजरी में कोरोना से 70 साल की बुजुर्ग महिला की पीजीआई में मौत हो गई है। क्षेत्र में कोरोना का पहला मामला आने के बाद अब प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग और मुस्तैद हो गए हैं। उधर, तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा ने कहा कि जमात में आए क्वारंटीन केंद्र लेबर हॉस्टल में रखे गए 46 लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए हैं। इन्हें जांच के लिए आईजीएमसी भेजा रहा है। 
विज्ञापन

तीन दिन से भूखा रोहित जम्मू से पैदल कोटला पहुंचा

जम्मू में गाड़ी चलाकर परिवार चलाने वाला चंबा जिले के चियूल गांव का रोहित कुमार लॉकडाउन में पैदल चलकर कोटला पहुंचा। कोटला पुलिस ने व्यक्ति को चंबा के हटली में बनाए अस्थायी  आइसोलेशन सेंटर में भेजा है। रोहित कुमार ने कहा कि वह पिछले तीन दिन से भूखा था।

इसलिए उसने घर जाने का फैसला किया। पठानकोट से देर रात से पैदल चला हुआ था। शुक्रवार को दोपहर दो बजे कोटला पुलिस ने पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में भेड़खड्ड में पकड़कर आइसोलेशन कोटला में रखा। यहां से उसे भोजन खिलाने के बाद हटली भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें