फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में तीसरा मोर्चा: रामलाल मार्कंडेय बोले- 12 जिलों में संगठन खड़ा कर बनाएंगे नई पार्टी

Wed, 11 Mar 2026 07:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने हमीरपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान नई राजनीतिक पार्टी के गठन की तैयारियों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 12 जिलों में प्रभावशाली नेताओं से संपर्क कर संगठन खड़ा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से करीब दो वर्ष पहले ही जोर पकड़ चुकी तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट आखिर पुख्ता हो गई है। पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने हमीरपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान नई राजनीतिक पार्टी के गठन की तैयारियों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 12 जिलों में प्रभावशाली नेताओं से संपर्क कर संगठन खड़ा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  शादी समारोह में शामिल होने के बहाने हमीरपुर पहुंचे मार्कंडेय ने बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तीसरे मोर्चे की योजनाओं पर खुलकर चर्चा की।

विज्ञापन

Trending Videos

उन्होंने बताया कि संभावित तीसरे मोर्चे में कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और विभिन्न दलों से जुड़े वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं। इसके लिए प्रदेशभर में नेताओं और कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क किया जा रहा है। मार्कंडेय ने बताया कि वह प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर लोगों की नब्ज टटोल रहे हैं। अब तक कुल्लू, मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं, जबकि आगामी दिनों में कांगड़ा और चंबा जिलों का दौरा भी प्रस्तावित है। इसके अलावा सोलन, सिरमौर और हमीरपुर में भी प्रभावशाली लोगों से संपर्क कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

मार्कंडेय ने कहा कि तीसरे मोर्चे की योजना के तहत ब्लॉक और जिला स्तर पर संगठन खड़ा किया जाएगा, ताकि चुनाव से पहले मजबूत राजनीतिक विकल्प तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव को लेकर लोगों में चर्चा है और कई स्थानों पर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों से मिले सुझावों के आधार पर जल्द ही नई पार्टी का घोषणापत्र भी तैयार किया जाएगा। सोलन, सिरमौर और हमीरपुर में कम लोग मिले हैं लेकिन जल्द ही यहां पर प्रभावशाली लोगों से संपर्क कर मजबूत मोर्चा तैयार कर पार्टी का गठन होगा। जल्द ही लोगों की नब्ज टटोल कर पार्टी को घोषणापत्र भी तैयार होगा। गौरतलब है कि हाल ही में कुल्लू में करीब 40 नेताओं की एक बैठक हुई, जिसमें भाजपा और कांग्रेस से असंतुष्ट कई नेताओं ने भाग लिया। हालांकि बैठक को गोपनीय रखा गया था, लेकिन प्रदेशभर में इसकी चर्चा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें