फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में कोरोना संक्रमित तीसरे मरीज की मौत, 5 जून को किया था रेफर

Wed, 10 Jun 2020 07:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

हमीरपुर जिले की एक कोरोना संक्रमित महिला की आईजीएमसी शिमला में बुधवार को मौत हो गई। महिला दमा समेत कई बीमारियों से ग्रस्त थीं। वे 29 मई को रेड जोन दिल्ली से हमीरपुर अपने घर लौटी थीं। हमीरपुर में नमूने की जांच के बाद उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद उन्हें कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट किया गया। पहले से कई बीमारियों से ग्रस्त महिला को उपचार के लिए आईजीएमसी रेफर किया था।

विज्ञापन


इस नए मामले के साथ हमीरपुर में कोरोना से संक्रमित मरीज की तीसरी मौत हुई है। इससे पहले डुग्घा निवासी 73 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की भी आईजीएमसी शिमला रेफर किया था। वे भी डायलसिस पर थीं। आईजीएमसी में कुछ दिन उपचार के बाद उनकी भी मौत हो गई थी। दिल्ली से ही लौटे गलोड़ निवासी कोरोना संक्रमित व्यक्ति को भी हमीरपुर से नेरचौक अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित के मामले जिला हमीरपुर में हैं। यहां जिला में कोरोना संक्रमितों के 124 मामले हैं। 78 से अधिक लोग ठीक हुए हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या महज 45 हैं। उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि हमीरपुर से आईजीएमसी रेफर कोरोना संक्रमित महिला की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महिला पहले से अस्थमा समेत अन्य बीमारियों से ग्रस्त थीं। उपायुक्त ने बताया कि जिला में 78 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर भी लौटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें