फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दो माह पहले खरीदा ट्रांसफार्मर गिराकर 400 किलो तांबा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बोर्ड ने मशोबरा के भगरू खड्ड में पेयजल योजना के संचालन के लिए लगाया था ट्रांसफार्मर, लोगों को पानी के लिए करना होगा इंतजार
विज्ञापन

बिजली बोर्ड को 13 लाख से अधिक का नुकसान
पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर शुरू की मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मशोबरा क्षेत्र के तहत भगरू खड्ड के पास चोरों ने बिजली बोर्ड के 630 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए करीब 400 किलो तांबे की वाइंडिंग (तार) चोरी कर ली।

चोरों ने ट्रांसफार्मर के अंदर के सभी जरूरी हिस्सों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे राज्य विद्युत बोर्ड (एचपीएसईबी) को 13 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। चोरों ने कुछ दिन पहले इस वारदात को अंजाम दिया। अब मामले की सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड ने ढली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बिजली बोर्ड ने दो महीने पहले जल शक्ति विभाग की पेयजल योजना के संचालन के लिए यह ट्रांसफार्मर स्थापित किया था। अब चोरी की वारदात के बाद योजना के क्रियान्वयन में भी देरी होगी और लोगों को पानी के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


एचपीएसईबी की ओर से पुलिस थाना ढली में दी शिकायत के अनुसार एक स्थानीय व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि सैंज गांव के पास भगरू खड्ड में लगा ट्रांसफार्मर अपने ढांचे से नीचे गिरा हुआ है और बिजली के तार कटे हुए हैं। सूचना मिलने पर विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे।जांच के दौरान पाया गया कि 630 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरा था। इसका तेल पूरी तरह निकाल दिया था। ट्रांसफार्मर की इनकमिंग और आउटगोइंग पावर केबल काटी गई थी। अज्ञात चोर ट्रांसफार्मर के भीतर से करीब 300 से 400 किलो तांबे की वाइंडिंग तार निकालकर ले गए। कॉपर निकालने के दौरान ट्रांसफार्मर के आंतरिक हिस्सों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया जिससे वह पूरी तरह खराब हो गया। ट्रांसफार्मर को इतनी अधिक क्षति पहुंचाई है कि उसकी मरम्मत करना भी संभव नहीं है। शिकायतकर्ता के अनुसारइससे बिजली बोर्ड को 13 से 14 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



पहले भी हो चुकी है ट्रांसफार्मर चोरी की घटना
विद्युत बोर्ड के मुताबिक इसी स्थान के आसपास वर्ष 2025 में भी ट्रांसफार्मर चोरी की घटना सामने आ चुकी है। इसकी शिकायत संबंधित पुलिस थाने में की गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बिजली बोर्ड के इलेक्ट्रिकल सेक्शन गुम्मा में तैनात जेई चंद्रशेखर ने बताया कि ट्रांसफार्मर को चोरों ने पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस ट्रांसफार्मर को दो महीने पहले ही स्थापित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें