फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर में एक घर से लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसजेवीएनएल में तैनात कर्मी के घर वारदात
विज्ञापन

पुलिस कर रही है मामले की छानबीन : डीएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के विकासनगर क्षेत्र की हिमुडा कॉलोनी के एक फ्लैट से शातिर ढाई लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए। चोरी हुए आभूषणों में सोने का मंगलसूत्र, तीन जोड़े कान की बाली, एक जोड़ा टॉप्स, डायमंड की तीन पिनों समेत चांदी की चेन शामिल है।
वारदात के समय घर में कोई नहीं था। मकान मालिक संजय कुमार एसजेवीएनएल में कार्यरत है तथा वारदात के वक्त वह दफ्तर में थे। शाम 7:00 बजे लौटे तो देखकर होश उड़ गए। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर सामान चारों तरफ बिखरा था। अलमारी में रखे आभूषण गायब थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। चोरी हुए सामान की कीमत ढाई लाख रुपये आंकी गई है। छोटा शिमला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मुख्यालय कमल वर्मा ने बताया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
सीसीटीवी कैमरे में दिखे तीन नकाबपोश
मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई। इसमें तीन नकाबपोश नजर आ रहे हैं। सुबह 9:18 बजे शिकायतकर्ता संजय घर से निकले। इसके एक घंटे बाद उनके मकान के बाहर एक सफेद रंग की कार आकर रुकती है। एक नकाबपोश वाहन से उतरा और मकान की रैकी कर वापस कार में चला गया। कुछ मिनट बाद नकाबपोश दोबारा वापस आया। इस बार उसका दूसरा साथी भी साथ में था। इनके पास एक बैग और एक लोहे की छड़ थी। दोनों ने ताला तोड़ा और कमरे में प्रवेश किया। इसके बाद दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। हैरानी की बाद है कि चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद दोपहर 1:08 बजे दोबारा एक शातिर मकान में आया और कुछ मिनट में वापस चला गया।
विज्ञापन

दस सालों से रह रहे हैं विकासनगर में
शिकायतकर्ता संजय ने बताया कि वह दस सालों से अपनी पत्नी और बेटे के साथ विकासनगर में रह रहे हैं। बोर्ड परीक्षा के बाद पत्नी और बेटा पैतृक गांव हमीरपुर गए थे। कुछ दिनों से वह यहां पर अकेले थे। घर की सुरक्षा के लिए उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। बावजूद इसके चोरी की घटना पेश आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें