फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताराहाल क्षेत्र में सोने के आभूषण ले उड़े शातिर

विज्ञापन
Thief stolen gold and cash
विज्ञापन
20 हजार की नगदी भी चुरा ले गए
विज्ञापन

वारदात के वक्त घर पर नहीं था कोई
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में लगातार बढ़ रही चोरियों की वारदात के बाद से लोगों में दहशत है। पुलिस के मुताबिक शातिर ने ताराहाल क्षेत्र के स्नो ब्यू कॉटेज में एक घर में सेंधमारी की। वारदात के समय घर में कोई नहीं था।
शिकायतकर्ता रमेश कुमार और पत्नी ड्यूटी पर गए थे। बच्चे भी स्कूल गए थे। दोपहर सवा तीन बजे पत्नी घर लौटी तो देखकर हैरान रह गई। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। कमरे के अंदर पड़ा सामान चारों तरफ बिखरा था। अलमारी के ताले टूटे थे और दो कंगन, दो सोने की चेन समेत सोनी की अंगुठियां गायब थीं। इसके अलावा शातिर घर में रखे 20 हजार रुपये भी चुरा ले गए हैं। चोरी हुई सामान की कीमत एक लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शातिरों तक पहुंचने के लिए क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाखू में भी हो चुकी है चोरी
जाखू क्षेत्र में 11 अक्तूबर को रिहायशी मकान में चोरी हुई थी। इसमें शातिर घर से डायमंड सेट, दो कंगन, दो सोने की चेन समेत छह अंगुठियाें उड़ा ले गए थे। इसके अलावा घर में रखे 18 हजार रुपये भी गायब थे। चोरी हुई सामान की कीमत 3 लाख 74 हजार रुपये आंकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि शातिर जल्द की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें