फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने आए बदमाश को महिला ने बाथरूम में किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर में दिनदहाड़े घर में घुसा था चोरी करने
विज्ञापन

छोटा शिमला पुलिस कर रही मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के उपनगर विकासनगर में दिनदहाड़े घर में चोरी करने आए एक बदमाश को महिला ने रंगे हाथ पकड़ा। शातिर की पहचान संजय (22) निवासी झारखंड के रूप में हुई है। शातिर विकासनगर स्थित वालिका डोगरा निवास में चोरी करने आया था लेकिन महिला की समझदारी के कारण पकड़ा गया। आरोपी इससे पहले भी चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। छोटा शिमला पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शातिर दिनदहाड़े विकासनगर स्थित वालिका डोगरा के घर में चोरी करने गया था। इस दौरान मकान में कोई नहीं था, मकान मालिक पड़ोसी के पास गई थी। इसी बीच महिला ने घर के अंदर आहट सुनी और मकान के अंदर चली गई। महिला ने कमरे की कुंडी खुली देखी तो अंदर कोई नहीं था, सामान बिखरा पड़ा था। इसी बीच शातिर घबरा गया और बाथरूम में छिप गया। सामान बिखरा देखकर महिला को लगा कि बाथरूम के अंदर कोई घुस गया है तो उसने बाहर से बाथरूम को बंद कर दिया। काफी देर तक शातिर बाथरूम में छिपा बैठा रहा और जब उसे भागने का रास्ता नहीं मिला तो चिल्लाया। इसी बीच स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी को थाने ले गई, जहां उसने अपना जुर्म कबूला। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने बताया कि शातिर पुलिस की गिरफ्त में है। मामले की जांच जारी है। अदालत से आरोपी को दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें