फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में नहीं होंगी 1 से 4 अप्रैल तक छुट्टियां, जानें वजह

Sat, 29 Mar 2025 05:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 1 से 4 अप्रैल तक छुट्टियां नहीं होंगी। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक डाॅ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से कार्यालय आदेश जारी किए गए हैं।
 
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में अवकाश नहीं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 1 से 4 अप्रैल तक छुट्टियां नहीं होंगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। 1 अप्रैल से इन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इन स्कूलों में 1 से 4 अप्रैल तक छुट्टियां होने की बात कही जा रही थी। शनिवार को निदेशालय ने इन बातों पर विराम लगाते हुए छुट्टियां नहीं होने की अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन


निदेशालय ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सरकारी स्कूलों में छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव के चलते अब परीक्षा परिणाम के बाद 1 से 4 अप्रैल तक ब्रेक नहीं मिलेगा। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक डाॅ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से कार्यालय आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें