फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आइस स्केटिंग रिंक में नहीं होगा कार्निवल, जिमखाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम खराब होने से क्लब को टालनी पड़ी योजना
विज्ञापन

बार-बार कार्यक्रम स्थगित करने के बाद रद्द करने का एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक में इस वर्ष जिमखाना और कार्निवल का आयोजन नहीं होगा। इससे युवा स्केटर मायूस हो गए हैं।
विज्ञापन


स्केटिंग रिंक में पहले दिसंबर में जिमखाना आयोजित किया जाना था लेकिन लगातार बादल छाए रहने की वजह से उसे जनवरी के दूसरे हफ्ते के अंत तक स्थगित कर दिया गया। मौसम खराब रहने और बादल छाए रहने से बर्फ पिघल जाती है जिसके चलते इसके आयोजन की कोई सटीक तारीख तय नहीं हो पा रही थी। अब क्लब की ओर से इस सीजन में कार्निवल और जिमखाना रद्द कर दिया है। स्केटिंग करने वाले युवाओं को हर वर्ष इन खेल गतिविधियों के आयोजन का बेसब्री से इंतजार रहता है। जिमखाने में सुबह के सत्र में बच्चों की दौड़, फिगर स्केटिंग, मार्शल टीटो हॉकी के मैच सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। कार्निवल के दौरान शाम के सत्र में फेंसी ड्रेस, जंप और मशाल लेकर स्केटिंग की जाती है।
विज्ञापन


बर्फबारी के बाद रिंक में स्केटिंग के सत्र बंद हो गए हैं। इस सीजन में अभी तक 37 सत्र आयोजित किए गए हैं। क्लब के सदस्यों का कहना है कि अभी लगातार मौसम खराब बना हुआ है। रिंक में पड़ी बर्फ मौसम साफ होने के बाद हटाई जाएगी। इसके बाद रिंक पर जमी परत पर पानी का छिड़काव कर स्केटिंग के लिए परत जमाई जाएगी। संयुक्त सचिव पंकज प्रभाकर ने बताया कि मौसम की बेरुखी के चलते इस वर्ष स्केटिंग रिंक में कार्निवल और जिमखाना का आयोजन नहीं हो पाएगा। आने वाले दिनाें में यदि मौसम साफ रहता है तभी स्केटिंग के सत्र भी हो पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें