फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डॉक्टरों की मांगों पर होगी चर्चा, मुख्यमंत्री ने बुलाए एसोसिएशन के पदाधिकारी

Wed, 07 Feb 2024 07:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

डॉक्टर एनपीए (नॉन प्रेक्टिस अलाउंस) व अन्य मांगों को लेकर अस्पतालों में काले बिल्ले लगाकर सेवाएं दे रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल कह चुके हैं कि डाॅक्टरों का एनपीए बंद नहीं किया गया है। इसे रोका गया है।
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में डॉक्टरों की समस्याओं का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डॉक्टरों की एसोसिएशन को बैठक के लिए बुलाया है। यह बैठक रविवार को मुख्यमंत्री सरकारी आवास में होगी। स्वास्थ्य मंत्री, अधिकारी सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। डॉक्टर एनपीए (नॉन प्रेक्टिस अलाउंस) व अन्य मांगों को लेकर अस्पतालों में काले बिल्ले लगाकर सेवाएं दे रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल कह चुके हैं कि डाॅक्टरों का एनपीए बंद नहीं किया गया है। इसे रोका गया है। हिमाचल में प्राकृतिक आपदा के चलते जानमाल की भारी क्षति हुई है। सरकार को करोड़ों की चपत लगी है। प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए ऐसा किया गया है।

विज्ञापन



उधर, डाॅक्टरों ने चेतावनी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं, उनका रोष जारी रहेगा। दरअसल डॉक्टर एनपीए के अलावा सेवानिवृत्त चिकित्सक को सेवा विस्तार न दिए जाने और पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से आश्वासन मिलने के बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। इसके चलते डॉक्टरों में रोष है। उधर, हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ के अध्यक्ष राजेश राणा ने कहा कि एनपीए आपदा के दौरान सरकार ने बंद किया है। डॉक्टरों की पदोन्नति रुकी पड़ी है। उन्होंने कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ होने वाली बैठक में डॉक्टरों की मागों को विस्तारपूर्वक उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें