फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बीपीएल की आय बढ़ाने के लिए एक लाख परिवारों से होगा सीधा संवाद: कंवर

Tue, 03 Sep 2019 09:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में बीपीएल परिवारों की आय बढ़ाने के लिए अब एक लाख परिवारों का चयन कर उनसे सीधा संवाद किया जाएगा। हिमाचल में वर्तमान में लगभग 2.83 लाख बीपीएल परिवार हैं। राजगढ़ के नेहरू मैदान में पंचायत सम्मेलन में पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि इन एक लाख परिवारों के अतिरिक्त पांच हजार एपीएल परिवारों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पंचायत प्रतिनिधियों ने किया सांसद का बहिष्कार, ये है वजह
विभागीय कर्मी उनसे बातचीत करके उनकी आय बढ़ाने की योजना तैयार करेंगे, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक किसानों की आय दो गुणा करने और हर घर को मूलभूत सुविधाएं देने की बात को पूरा किया जा सके। उन्होंने विकास खंड राजगढ़ का नया कार्यालय भवन बनाने के लिए दो करोड़ स्वीकृत किए। कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को सुदृढ़ किया गया।
विज्ञापन


प्रथम चरण में एक लाख बीपीएल परिवारों की घर घर जाकर काउंसलिंग की जाएगी। उनकी आवश्यकतानुसार बीपीएल परिवारों के उत्थान को योजनाएं स्वीकृत की जाएंगी। जो परिवार गरीब हैं और बीपीएल में नहीं हैं, ऐसे पांच प्रतिशत परिवारों को भी इस कार्य योजना के तहत लाया जाएगा। सरकार ने किसी भी बीपीएल परिवार को हटाने के आदेश नहीं दिए हैं।

उन्होंने कहा कि पंचायतों के माध्यम से दो हजार करोड़ की राशि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर व्यय की जा रही है। पंचायतीराज में कार्यरत सभी अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने के लिए स्थायी नीति तैयार की गई है। पंचायत चौकीदारों के लिए स्थायी नीति शीघ्र ही तैयार की जाएगी। प्रदेश में शीघ्र तीन सौ पंचायत सचिव के पद भरे जाएंगे। ग्रामीण विकास विभाग में तकनीकी अनुभाग खोलने को सरकार ने स्वीकृति दे दी है। 
विज्ञापन


इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप, बलदेव भंडारी, चंद्रमोहन ठाकुर, प्रताप ठाकुर ने भी विचार रखे। सम्मेलन में अतिरिक्त निदेशक पंचायतीराज केवल शर्मा ने पंचायतीराज प्रणाली के बारे विस्तार से जानकारी दी। अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा भी उपस्थित थीं। इससे पहले ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने नेहरू मैदान में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें