हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के बागवान संयुक्त रूप से इस मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे। सेब उत्पादक संघ ने गुरुवार को प्रदेश के 20 उपमंडलों पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगें उठाईं और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे।
अमेरिकी सेब पर 100 फीसदी आयात शुल्क लागू करने के लिए सेब उत्पादक संघ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा। हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के बागवान संयुक्त रूप से इस मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे। सेब उत्पादक संघ ने गुरुवार को प्रदेश के 20 उपमंडलों पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगें उठाईं और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे।
विज्ञापन
मंडियों में बागवानों से होने वाली लूट को रोकने के लिए एपीएमसी एक्ट 2005 सख्ती से लागू करने, किलो के हिसाब से सेब बिक्री में 2 किलो की अवैध कटौती बंद करने सहित अन्य मुद्दे जोरशोर से उठाए गए। शिमला व किन्नौर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी धरना-प्रदर्शन किया गया।
राजधानी शिमला में किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर की अगुवाई में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। शिमला के ठियोग, कोटखाई, जुब्बल सहित निरमंड, कुल्लू, सैंज, बाली चौकी सहित प्रदेश के 20 उपमंडलों पर प्रदर्शन हुए।