फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Administrative Reshuffle In HP: प्रदेश में जल्द होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इनके मुख्य सचिव बनने की चर्चा

Mon, 19 Aug 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में तीन साल से एक ही जगह पर डटे अफसरों को भी इधर से उधर किया जाना है। उधर, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से पंत के लौटते ही हिमाचल में नए मुख्य सचिव के लिए दौड़ रोचक हो गई है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। सरकार ने ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार कर ली है। हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत को बड़े विभागों की जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा तीन साल से एक ही जगह पर डटे अफसरों को भी इधर से उधर किया जाना है। आईएएस, एचएएस और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की ही नहीं, बल्कि कई जिलों के एसडीएम, डीएसपी स्तर के अधिकारियों के भी तबादले होने हैं।

विज्ञापन


उधर, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से पंत के लौटते ही हिमाचल में नए मुख्य सचिव के लिए दौड़ रोचक हो गई है। वर्तमान मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना का कार्यकाल मार्च, 2025 तक है। पंत 2021 में सेंट्रल डेपुटेशन पर दिल्ली गए थे। वहीं केके पंत के बाद अनुराधा ठाकुर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। ऐसे में मुख्य सचिव पद की दौड़ में दो वरिष्ठ अधिकारी केके पंत और अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा आगे हैं। सचिवालय के गलियारों में भी यही चर्चा है कि इन दोनों में से किसी को सीएस बनाया जा सकता है।

हिमाचल में काफी समय से नहीं हुआ बड़ा फेरबदल
हिमाचल प्रदेश में काफी समय से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल नहीं हुआ है। प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के बाद राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर जिला और मंडल स्तर के कई अधिकारियों के तबादले नहीं किए हैं। कई जिलों में वही अधिकारी तैनात हैं, जो पूर्व सरकार के समय नियुक्त थे। कई अधिकारी ऐसे हैं, जिनके पास कई विभागों का अतिरिक्त कार्यभार है। यह अधिकारी भी लगातार सरकार पर दबाव डाल रहे हैं कि उन पर काम का अतिरिक्त बोझ है। ऐसे में फाइलों को समय रहते निपटाने में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें