फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी के बाजारों से तहबाजारियों को हटाने के मामले पर टाउनहॉल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तहबाजारियों ने दोपहर 12:15 बजे डिप्टी मेयर दफ्तर में लगाए रोजी रोटी छीनने के आरोप, बोले- जबरदस्ती सामान छीन रहे कर्मचारी
विज्ञापन

रोटी और बच्चों की फीस तक के पैसे नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बाजारों से तहबाजारियों को हटाने के मुद्दे पर बुधवार को टाउनहॉल में जमकर हंगामा हुआ। तहबाजारियों ने दोपहर करीब 12:15 बजे पहले उप महापौर उमा कौशल को उनके दफ्तर में घेर लिया। फिर नगर निगम की टीम पर लूटपाट और गुंडागर्दी जैसे गंभीर आरोप लगा दिए।

तहबाजारियों ने कहा कि चार महीने से वह बेरोजगार हैं। यदि कहीं सामान बेचते भी हैं तो निगम टीम लूटपाट कर इसे जब्त कर लेती है। आरोप लगाया कि बाजार में चल रहे एक तहबाजारी का बैग छीना गया। गोदाम तक से सामान उठाया गया। महिला तहबाजारी का पर्स चेक किया गया, यह सरेआम गुंडागर्दी है। आरोपों की सच्चाई जानने के लिए उपमहापौर ने संपदा शाखा की टीम को टाउन हॉल में बुलाया। संपदा शाखा के निरीक्षकों को देखते ही तहबाजारी और भड़क गए, तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई। धमकियां मिलने के बाद कर्मचारी दफ्तर से चले गए। हंगामा बढ़ता देख उप महापौर ने भी तहबाजारियों को दफ्तर से बाहर भेज दिया। दोपहर करीब 1:45 बजे महापौर सुरेंद्र चौहान दफ्तर पहुंचे। तहबाजारियों ने महापौर से पूछा कि आखिर उनके लिए निगम क्या कर रहा है। तहबाजारी नेता पवन कुमार ने कहा कि चार महीने से तहबाजारियों की रोजी रोटी छीन गई है। राशन लेने से लेकर बच्चों की फीस भरने तक के पैसे नहीं बचे हैं। कांग्रेस सरकार ने उनकी रोजी रोटी छीन ली है।
विज्ञापन




अच्छी जगह दें कारोबार की अनुमति : तहबाजारी
मेयर के पास तहबाजारियों ने कहा कि उनके लिए ऐसी जगह चिह्नित की जाए जहां लोग आते-जाते हैं, इससे उनकी रोटी-रोटी चलेगी। आजीविका भवन में लोगों की आवाजाही नहीं है। मेयर ने कहा कि अभी आजीविका भवन में ही जाना होगा। तहबाजारियों ने विकल्प दिया कि रिज के नए परिसर में उन्हें जगह दी जा सकती है। पद्मदेव परिसर के पास बनने वाले नए भवन में भी जगह देने का सुझाव दिया। मेयर ने कहा कि इसका काम भी तहबाजारियों के कारण ही अटका पड़ा है। मेयर ने आईजीएमसी सड़क समेत अन्य जगह बताई जहां तहबाजारी शिफ्ट हो सकते हैं। इससे भी तहबाजारी असहमत दिखे। मेयर ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर बाजार में कार्रवाई हो रही है। निगम अपने स्तर पर कोई राहत नहीं दे सकता। साथ ही कहा कि निगम टीम से अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



कर्मचारी बोले, हम नहीं जाएंगे बाजार
डिप्टी मेयर दफ्तर में बहसबाजी के बाद निगम कर्मचारी अतिरिक्त आयुक्त भुवन शर्मा से मिले। शाखा अधीक्षक दलीप नरवाल, निरीक्षक रमेश ठाकुर, कशिश ने कहा कि शाखा के कर्मचारी अब बाजारों में नहीं जाएंगे। तहबाजारी गला काटने, जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, झूठे आरोप लगा रहे हैं। बचाव के लिए पुलिस तक नहीं है, उनकी जान खतरे में है। कई तहबाजारी ऐसे हैं जो कोर्ट के आदेश नहीं मान रहे। अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि इस बारे में वह आयुक्त से बात करेंगे। कार्रवाई में बाधा पहुंचाने, धमकाने वाले तहबाजरियों के नाम कोर्ट में दिए जाएंगे। यह अवमानना का मामला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें