फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव को लेकर कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा में है गुटबाजी: राठौर

Thu, 03 Oct 2019 07:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में होने वाले उपचुनाव में गुटबाजी कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा में है। कांग्रेस एकजुट होकर आगे बढ़ रही है। जहां भी कहीं नाराजगी है, उसे शीघ्र दूर कर लिया जाएगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने यह बात धर्मशाला जाते समय नादौन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजमोहन सोनी के घर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन चुनावों में धर्मशाला में युवा प्रत्याशी और पच्छाद में अनुभव तथा वरिष्ठता को तरजीह दी है। भाजपा की गुटबाजी तो पत्र बम के समय ही खुल कर सामने आ गई थी। जब भाजपा के बड़े नेताओं पर अंगुली उठाई गई तथा एक पूर्व मंत्री का तो मोबाइल तक पुलिस ने जब्त करके उनसे पूछताछ की।

राठौर ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि वे पार्टी लाइन से हटकर कोई बयानबाजी न करें।  किसी भी स्तर पर किसी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राठौर ने कहा कि उन्होंने ही सुक्खू को एनएसयूआई में आगे बढ़ाया था। उन्होंने अनुराग ठाकुर के परिवारवाद के बयान पर कहा कि वह पहले अपनी ओर झांक कर देखें, क्योंकि परिवारवाद की बात उन पर लागू होती है।
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सुक्खू सहित अन्य नेताओं की ओर से की जा रही बयानबाजी को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सब मिलजुल कर पार्टी के लिए कार्य करें। इस अवसर पर कांग्रेस के स्टार प्रचारक सुरेश चंदेल, प्रदेश प्रवक्ता दीपक शर्मा तथा आईटी सेल के प्रदेश समन्वयक राजेंद्र वर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें