फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: निगम सदन में आज कुत्तों-बंदरों समेत पेयजल व्यवस्था पर हंगामे के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर की अध्यक्षता में होगी बैठक
विज्ञापन

कुत्तों और बंदरों के आतंक पर होगी विशेष चर्चा

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम की मासिक बैठक मंगलवार को महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में बचत भवन में होगी। दोपहर 2:30 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में शहर में कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर हंगामे के आसार हैं। सदन के बाहर सामाजिक कार्यकर्ता धरना देंगे तो भीतर पार्षद सवाल पूछेंगे।
विज्ञापन


शिमला शहर में एक महीने में कुत्तों और बंदरों के हमलों की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। शांकली में दो साल की बच्ची को कुत्तों ने लहूलुहान कर दिया था जबकि अपर ढली और कसुम्पटी में बंदरों के हमले से दो लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। निगम प्रशासन इस मुद्दे पर विशेष चर्चा भी सदन में करवाने जा रहा है। पार्षद बंदरों और कुत्तों के काटने पर मुआवजे की मांग भी सदन में उठाने जा रहे हैं। सदन में 24 घंटे पेयजल योजना के काम, इसमें हो रही देरी और इसकी जांच को लेकर भी पार्षदों ने सवाल पूछे हैं। लक्कड़ बाजार में तहबाजारी से दुकान खाली न करवाने, पेयजल लाइनें बिछाने के लिए खोदे रास्तों-सड़कों की मरम्मत न होने, गुम्मा योजना का स्क्रैप चोरी होने के मामले पर भी सदन में जवाब लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें