रविवार को मनाली में धिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस आंका गया। इसी तरह सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्यिस रहा।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचे और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर मंगलवार को बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक चार दिसंबर से आठ दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। पिछले दो महीने से अधिक समय से प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सूखे जैसी स्थिति बन गई है। सोमवार को शिमला समेत अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहा। प्रदेश में सुबह-शाम शीतलहर तेज हो गई है।
विज्ञापन
रविवार को मनाली में धिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस आंका गया। इसी तरह सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्यिस रहा। सोलन में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बहुत अधिक अंतर देखा गया। धर्मशाला में अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा।