फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े कारोबारी के घर से लाखों के आभूषण साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के वार्ड नंबर तीन प्रताप नगर में शातिर दिनदहाड़े एक घर से नकदी और लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर गए। घटना के समय परिवार का मुखिया हमीरपुर शहर में अपनी दुकान पर था। घर पर चोरी का पता शाम को चला।
विज्ञापन

घर का मालिक जब अपने कमरे में पहुंचा तो देखा कि सामान इधर.उधर बिखरा पड़ा था और घर पर रखी नगदी और सोने व चांदी के आभूषण गायब थे। चोरी हुए आभूषणों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। इसके साथ ही घर पर रखी बड़ी रकम भी चोरी हुई है। इसकी सूचना पुलिस थाना हमीरपुर में दी गई जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। देर शाम 8 बजे पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच के लिए जांच अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हालांकि अभी तक चोरी हुए सामान की कीमत का सही अनुमान नहीं लगाया जा सका है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक चोरी हुई नगदी और आभूषणों की कुल कीमत का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें