फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजट महाराज मंदिर से अष्टधातु की छह मूर्तियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धबास में विजट महाराज मंदिर में चोरी के बाद पुलिस ने क्षेत्र में जगह-जगह नाके लगाए हैं, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात चोरों ने मंदिर से लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ किया है। शुक्रवार देर रात चोरों ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


मंदिर के मुख्य गेट की चाबी नारायण सिंह के पास रहती है। नारायण सिंह चाबी को मंदिर के रसोईघर में रखता था। चोरों ने शुक्रवार देर रात रसोईघर का ताला तोड़ कर चाबी चुराई । उसी चाबी से मंदिर का मुख्य गेट खोलकर चोर अंदर घुसे।

शनिवार सुबह जब कुछ लोग मंदिर में दर्शन के लिए आए तो नारायण सिंह को मंदिर खोलने के लिए बुलाया गया। नारायण सिंह जब मंदिर पहुंचा तो उसने देखा की मंदिर का गेट पहले से खुला है।
विज्ञापन


चोरों ने रसोई घर का ताला भी तोड़ा हुआ है और मंदिर के अंदर से सामान चोरी किया गया है। उसने तुरंत इसकी सचूना मंदिर कमेटी को दी। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल करने बाद शनिवार शाम मुकदमा दर्ज किया।

चोरों ने मंदिर से छह अष्टधातु की मूर्तियां, चांदी के सिक्कों की माला, चांदी का दीपक, चांदी से बने शेर की तीन मूर्तियां, चांदी से बनी तीन मूर्तियां, चांदी से बनी गाची चुराई है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी का तर्क

मंदिर कमेटी के प्रधान विरेंद्र धांटा ने बताया कि चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी किया है। मंदिर कमेटी ने चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित कर दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या कहना है पुलिस का
एएसआई पुलिस थाना चौपाल प्रताप सिंह ने कहा कि चोरों के पकड़ने के लिए नाके लगाए गए हैं। पुलिस की टीमें चोरों की तलाश कर रही हैं। शीघ्र ही चोर पुलिस की पकड़ में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें