फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि के कार्य निश्चित समय में पूरे किए जाएं: वीरभद्र

Sat, 18 Jan 2020 05:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाल
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को शिमला में अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि विधायक निधि के कार्य निश्चित समयबद्ध में पूरे किए जाएं। बैठक में अर्की उपमंडल के अधिकारी एसडीएम विकास शुक्ला सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधायक निधि के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों में तेजी लाने के पूरे प्रयास कि ए जाएं। एसडीएम विकास शुक्ला ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। बैठक में बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान विधायक निधि से चल रहे 90 प्रतिशत कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि वह स्वयं सभी कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण करते हैं। सभी कार्य संतोषजनक ढंग से पूरे किए जा रहे हैं। बैठक में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सहित कई अन्य अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें