फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अचानक बदल गया मौसम जिले में बारिश से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
होटलों में 70 फीसदी पहुंची आक्युपेंसी
विज्ञापन

सैलानियों ने लिया सुहावने मौसम का लुत्फ
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में मौसम ने शनिवार को अचानक से करवट ली। इसके बाद सुबह 11:30 बजे काले घने बादलों ने आसमान में डेरा जमा दिया और दोपहर 12:00 बजे बारिश शुरू हो गई। इसके बाद रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला करीब दो घंटे तक जारी रहा। होटल में ऑक्यूपेंसी शनिवार को करीब 70 फीसदी तक रही।
विज्ञापन

बारिश के बाद ठंड में फिर से इजाफा हो गया है। वहीं वीकेंड पर आए सैलानियों ने भी मौसम का लुत्फ उठाया। लोग बारिश के बीच फोटो खिंचवाते दिखाई दिए। वहीं बारिश के बाद पहाड़ों पर छाई धुंध ने भी सैलानियों का मजा दोगुना कर दिया। पहाड़ियों पर छाई धुंध को भी सैलानी कैमरे में कैद करते नजर आए। वीकेंड के चलते शनिवार को बाहरी राज्यों से पर्यटकों ने प्रदेश का रुख किया। ऐसे में होटल कारोबार में भी इजाफा हुआ है। दूसरी ओर कालका-शिमला टॉय ट्रेनें भी फुल होकर चल रही है। रविवार को पर्यटकों की संख्या ओर बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि बाहरी राज्यों में हल्की गर्मी पड़ रही है। इससे राहत पाने के लिए सैलानी प्रदेश का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें