फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में घर बनाने का सपना होगा पूरा, निगम ने पास किए 83 नक्शे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में अपने सपनों का आशियाना बनाने के लिए कई सालों से नक्शा पास होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम ने 83 नक्शों के आवेदनों को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि नगर निगम ने पहली बार आठ ऑनलाइन आवेदनों को भी एक साथ मंजूरी दी है।
विज्ञापन

बीते दो साल में अब तक महज एक दर्जन ऑनलाइन नक्शे ही निगम ने पास किए हैं। अब एक साथ आठ नक्शों को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा बाकी आवेदन ऑफलाइन मिले थे। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली की अध्यक्षता में दो दिन तक चली हाउस प्लानिंग अप्रूवल कमेटी ने इन नक्शों को मंजूरी दी है। ये सभी ढाई मंजिला भवनों के नक्शे हैं। अब नगर निगम संबंधित आवेदकों को मंजूरी पत्र जारी करेगा जिसके बाद ये लोग भवन निर्माण शुरू करवा सकेंगे। कुल 83 नक्शों में से 18 आवेदन करीब चार साल पुराने हैं, जिन्हें अब जाकर मंजूरी दी गई है। रिवाइज और कंपलीशन के 57 आवेदनों को मंजूरी मिली है। नगर निगम के आर्किटेक्ट प्लानर देवेंद्र मिस्टा ने बताया कि कुल 83 आवेदनों को मंजूरी दी गई है।
तीन महीने में दो सौ से अधिक नक्शों को मंजूरी
शहर में बीते तीन महीने में नगर निगम दो सौ से अधिक नक्शों को मंजूरी दे चुका है। बीते साल कोरोना के चलते बेहद कम नक्शे पास हुए थे। इससे पहले एनजीटी के फैसले के चलते इक्का दुक्का नक्शे ही पास हो रहे थे। अब निगम ने लंबित पड़े आवेदनों को मंजूरी देने की प्रक्रिया तेज की है। इससे लोगों को राहत मिली है और उनके नक्शे के आवेदन जल्द मंजूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

सुपरवाइजरी कमेटी की बैठक आज
टीसीपी विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में सोमवार को सुपरवाइजरी कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें शहर के कई सरकारी भवनों और कर्मचारी आवासों के नक्शों को राहत देने को लेकर फैसला लिया जाएगा। एनजीटी के फैसले के अनुसार शहर के नॉन कोर एरिया में सिर्फ ढाई मंजिला भवन का निर्माण ही किया जा सकता है। इससे अधिक निर्माण के लिए सुपरवाइजरी कमेटी से मंजूरी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें