फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में गरीब छात्रों पर डाला फीस बोझ : मुकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो. महावीर सिंह के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर एसएफआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

संगठन के परिसर सचिव मुकेश ने कहा कि एक वर्ष में हुई फीस वृद्धि से गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है और इसका असर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में आवेदनों की संख्या पर पड़ा है। एसएफआई ने दावा किया कि आर्कियोलॉजी, डिफेंस स्टडीज, सोशल वर्क, विजुअल आर्ट्स, एमटेक और एमएफए जैसे पाठ्यक्रमों में अपेक्षाकृत कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। पर्याप्त संसाधनों और शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित किए बिना नए केंद्र खोले हैं। एसएफआई ने अवैध भर्तियों, कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत कथित अनियमित पदोन्नतियों, ईआरपी प्रणाली के क्रियान्वयन तथा विभिन्न अनुदानों के उपयोग में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग की है। छात्र हितों और पारदर्शिता के मुद्दों को लेकर उसका संघर्ष जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें