फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला में लौटेगा स्केटिंग का रोमांच, कल से शुरू रिंक का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल से आएगी विशेषज्ञों की टीम, नवंबर के अंत तक रिंक में बर्फ जमाने की तैयारी
विज्ञापन

रोलर और कंक्रीट से समतल की जाएगी रिंक की सतह
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के लक्कड़ बाजार स्थित ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक में इस सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिमला आइस स्केटिंग क्लब शुक्रवार से रिंक को समतल करने का कार्य शुरू करने की तैयारी में है।
इसके लिए क्लब की ओर से लद्दाख के कारगिल से विशेषज्ञों की टीम बुलाई जा रही है। रिंक को समतल करने के बाद जल्द ही यहां बर्फ जमाने का कार्य भी शुरू किया जाएगा। स्केटिंग सीजन शुरू होने से शहर के पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद है। क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि रिंक को समय पर तैयार करना क्लब का लक्ष्य है। इसके लिए शुक्रवार से समतलीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। रिंक को समतल करने के लिए रोलर और कंक्रीट का उपयोग किया जाएगा। विशेषज्ञों की निगरानी में मैदान की सतह को समतल किया जाएगा ताकि वह स्थिर और मजबूत बनी रहे। खिलाड़ियों और स्केटिंग के शौकीनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिंक की सतह को बेहतर बनाने के साथ उचित जल निकासी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। इससे रिंक में संतुलन बनाए रखने और स्केटिंग के दौरान चोट लगने की आशंका कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


रिंक के समतल होने के बाद नवंबर के अंत तक बर्फ जमाने का कार्य शुरू करने का लक्ष्य है। लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक में आमतौर पर दिसंबर के मध्य में स्केटिंग शुरू होती है। हालांकि मौसम अनुकूल रहने पर दिसंबर की शुरुआत में भी गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में क्लब का प्रयास है कि रिंक समय पर तैयार रहे ताकि स्केटिंग सीजन शुरू करने में कोई बाधा न आए। यहां जनवरी-फरवरी तक स्केटिंग गतिविधियां चलती हैं। गौरतलब है कि शिमला का आइस स्केटिंग रिंक एशिया के सबसे बड़े और एकमात्र प्राकृतिक रूप से बर्फ जमने वाले ओपन एयर रिंक में से एक है। सर्दियों में स्थानीय लोगों और पर्यटकों में यहां स्केटिंग करने को लेकर खासा उत्साह रहता है। सर्दियों की छुट्टियों में स्कूली विद्यार्थी और पर्यटक बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर रिंक में विशेष सजावट के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगीत के आयोजन भी किए जाते हैं। स्केटिंग सीजन शुरू होने से स्थानीय कारोबारियों को भी लाभ मिलता है।
विज्ञापन



कोट
शिमला आइस स्केटिंग क्लब ने रिंक तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिंक को समतल करने के लिए कारगिल (लद्दाख) से टीम बुलाई जा रही है। शुक्रवार से समतलीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही बर्फ जमाने का काम शुरू होगा।
-मनप्रीत सैंबी, अध्यक्ष, शिमला आइस स्केटिंग क्लब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें