क्वानू में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी चआरटीसी की बस
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला प्रशासन की टीम क्वानू एचआरटीसी बस दुर्घटना के घायलों से मिलने उत्तराखंड के विकासनगर अस्पताल पहुंची। इस टीम में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा और नायब तहसीलदार चंद वर्मा शामिल रहे।
अधिकारियों ने सभी घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। जिला प्रशासन के अनुसार मंगलवार को शिमला के नेरवा से वाया विकासनगर पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी की बस क्वानू के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त अनुपम कश्यप ने एडीएम पंकज शर्मा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया और विकासनगर अस्पताल में उपचाराधीन घायलों से मिलने के लिए गए। इस दौरान टीम ने प्रति घायल को पांच-पांच हजार रुपये, रैफर घायलों को 10 -10 हजार और मृतकों के परिजनों को 25 -25 हजार रुपये की फौरी राहत दी। उपायुक्त शिमला ने कहा कि बस दुर्घटना उत्तराखंड राज्य में घटी है लेकिन वहां के उपायुक्त और स्थानीय प्रशासन अन्य एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मदद की। संवाद