फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एडवांस्ड स्टडी का स्क्वैश कोर्ट अब पिक्चर गैलरी में बदलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक भवन का होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन

छात्रों से नहीं लिया जाएगा शुक्ल, दिखाने होगा प्रमाणपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राष्ट्रपति निवास स्थित भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड) ने पर्यटकों के लिए अपने ऐतिहासिक परिसर को नए रूप में विकसित करना शुरू कर दिया है।

ब्रिटिश काल का स्क्वैश कोर्ट अब आधुनिक पिक्चर गैलरी में बदला जा रहा है। यहां संस्थान के इतिहास, स्थापत्य विशेषताओं, प्रमुख शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों से जुड़े चित्र प्रदर्शित होंगे। यह गैलरी आगंतुकों को भवन की विरासत और संस्थान की बौद्धिक पहचान को एक साथ समझने का अवसर देगी। 12वीं तक के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों और सशस्त्र बलों के कर्मियों तथा उनके आश्रितों को दस्तावेज सत्यापन के बाद निःशुल्क प्रवेश मिलेगा। पांच वर्ष तक के बच्चों से शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

गोरखा गेट से टिकट काउंटर तक बैटरी चालित गोल्फ कार्ट सेवा शुरू की जा रही है। सुविधाएं बढ़ने के साथ टिकट और पार्किंग शुल्क में आंशिक संशोधन लागू किया है। भूस्खलन के कारण दो वर्ष से बंद बैक लॉन की मरम्मत पूरी कर इसे फिर से खोल दिया है। परिसर का किचन विंग क्षेत्र भी जल्द दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा। हाल में शुरू हुआ सनसेट व्यू कैफे पर्यटकों को ऐतिहासिक वातावरण के बीच शिमला के प्राकृतिक दृश्य देखने का नया विकल्प दे रहा हैै।
विज्ञापन




सिद्धार्थ विहार में नया सम्मेलन कक्ष
सिद्धार्थ विहार गेस्ट हाउस में आधुनिक तकनीक से लैस सम्मेलन कक्ष तैयार किया है। इसमें उन्नत ध्वनि और दृश्य प्रणाली स्थापित है। यह कक्ष शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों और अन्य संगठनों के कार्यक्रमों के लिए निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध रहेगा। इससे राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठियों और बैठकों के आयोजन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें