फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कागजों में ही हुआ खेल परिसर का विस्तार, जमीन पर कुछ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी खेल परिसर में बनने थे तीन बहुउद्देशीय हॉलपांच बीघा जमीन की थी चिह्नित, धरातल पर नहीं उतरी योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला के मालरोड स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर के विस्तार का मामला कोरी बातों से आगे नहीं बढ़ पाया है। खेल परिसर के विस्तार की योजना कई सालों बाद भी कागजों और निरीक्षण तक ही सीमित रह गईं।
शिमला में इंडोर खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रस्तावित यह परियोजना जमीन के मसले में ही उलझकर रह गई है। दरअसल साल 2021 में खेल परिसर के दूसरे चरण के तहत यहां पर तीन मल्टी पर्पज हॉल (बहुउद्देशीय हॉल) बनाने की योजना तैयार की गई थी। इसके लिए परिसर के साथ पांच बीघा जमीन चिह्नित की थी। जमीन खेल विभाग की नहीं थी। तत्कालीन शिमला के उपायुक्त ने जमीन का निरीक्षण भी किया था और जमीन को जल्द खेल विभाग के नाम पर स्थानांतरित कर काम शुरू करने का दावा किया था लेकिन इसके बाद कई वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई ठोस प्रगति नहीं हो पाई है। इस योजना में मल्टी स्टोरी भवन का निर्माण प्रस्तावित था जिसमें बैडमिंटन समेत कई अन्य खेलों के कई इंडोर मल्टी पर्पज हॉल बनाए जाने थे। इसके साथ ही इसको यूएस क्लब के साथ जोड़कर पार्किंग बनाने का प्रस्ताव था लेकिन यह दावे सिर्फ हवाई बातों में सिमट कर रह गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इंदिरा गांधी खेल परिसर में सैकड़ों खिलाड़ी पंजीकरण करवाते है। सैकड़ों बच्चे, युवा और वरिष्ठ लोग रोजाना खेल परिसर में अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में खिलाड़ियों और शहर के युवाओं को परिसर का इंतजार था लेकिन यह विस्तार के दावे हवाई बातों से आगे नहीं बढ़ पाए हैं।
विज्ञापन


खेलों का हब है इंदिरा गांधी खेल परिसर
शिमला के मालरोड पर स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर एक प्रमुख स्पोर्ट्स हब है। यहां शहरभर से स्कूली बच्चे, युवा और वरिष्ठ नागरिक अभ्यास करने आते हैं। खेल परिसर में मुख्य रूप से बैडमिंटन, वाॅलीबाल, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, शूटिंग, जूडो, ताइक्वांडो, कराटे जैसे इंडोर खेल खेले जाते हैं। इसमें टेनिस कोर्ट और जिम फिटनेस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।


कोट
जमीन विभाग की नहीं है। जमीन खेल विभाग को हस्तातंरण करने के लिए पत्र लिखा था लेकिन उस पर अभी कोई जवाब नहीं आया है।
-अनुराग वर्मा, प्रभारी खेल परिसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें