अब सवाल उठता है कि क्या देश से बड़ा स्कूल है? नवराज चौहान ने बताया कि जब वह अपने कोच के साथ उपशिक्षा निदेशक के कार्यालय में गया तो वहां भी उन्हें अपमानित किया गया और कहा कि यह कार्यालय कोई गुरुद्वारा नहीं है। अब इसी स्कूल में पढ़ने वाले बॉक्सिंग और कबड्डी के 14 नेशनल खिलाड़ियों को हाजिरी कम होने की बात कहकर स्कूल से बाहर कर दिया है।
अनुशासनहीनता यानी स्कूल में जरूरी 75 प्रतिशत से कहीं कम हाजिरी के चलते इन खिलाड़ियों को स्कूल से बाहर निकाला गया है। - जीवन ज्योति शर्मा, स्कूल प्रधानाचार्य
साई के 14 खिलाड़ियों को स्कूल से बाहर निकाल दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को उपायुक्त बिलासपुर से मिलेंगे। यह पहली बार हो रहा है कि इंटरनेशनल और नेशनल खिलाड़ियों से ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। - जयपाल चंदेल, प्रभारी, साई
इस संबंध में शिक्षा विभाग और साई हॉस्टल प्रभारी से बात करेंगे और बीच का रास्ता निकाला जाएगा, ताकि इंटरनेशनल और नेशनल खिलाड़ियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। - राजेश्वर गोयल, उपायुक्त, बिलासपुर