फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सैहब कर्मियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप, घरों-दुकानों से नहीं उठाया कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वार्डाें में लगे कचरे के ढेर, जंगलों और नालों में फेंका जा रहा कूड़ा, नगर निगम के सफाई करवाने के सभी दावे फेल
विज्ञापन

हड़ताल जारी रहने से बढ़ेंगी लोगों की मुश्किलें
बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने की बनी आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। सैहब सोसायटी के कर्मचारियों की हड़ताल से शनिवार को घरों, दुकानों, ढाबों और होटलों से कूड़ा नहीं उठाया गया। शहर के कई वार्डाें में सड़कों, रास्तों और गलियों में कचरे के ढेर लगे रहे। रविवार को भी शहर में सफाई नहीं होगी।

शहर में शनिवार सुबह के वक्त 64 हजार घरों और दुकानों से कूड़ा नहीं उठाया। इससे न केवल शहर के गल्ली, मोहल्लों और मुख्य सड़कें कूड़े के ढेर से भर गईं बल्कि शहर के लोगों को पूरे दिन घरों में दुर्गंध के बीच रहने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि दूसरी ओर शहर में सफाई काे लेकर दफेदारों को सफाई के निर्देश भी निगम प्रशासन के बेअसर नजर आए।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से वार्डों में दफेदारों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए थे। लेकिन हड़ताल के कारण इन निर्देशों का कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। शहर के प्रमुख बाजार मालरोड पर भी स्थिति बेहतर नहीं रही। सुबह के वक्त यहां पर कूड़े के ढेर सड़कों पर देखने को मिले। हालांकि दूसरी ओर केवल इक्का-दुक्का कर्मचारी ही झाड़ू लगाते नजर आए। अधिकांश स्थानों पर कूड़ा जमा रहा। ऐसे में अब लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। खासकर घरों में इकट्ठे होने वाले सूखे और गीले कचरे के जमा होने के बाद अब गर्मियों के मौसम में मच्छरों और कीटाणुओं के पनपने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी और दुर्गंध होने के कारण बच्चों तथा बुजुर्गों के बीमार होने की आशंका भी बढ़ गई है।
शहर में रविवार को भी घरों से कूड़ा इकट्ठा नहीं होता है और नगर निगम हड़ताल का समाधान नहीं निकाल पाता है तो शहर में सोमवार को स्थिति और खराब हो सकती है। हालांकि दूसरी ओर प्रशासन की ओर से फिलहाल स्थिति पर नजर रखने की बात कही जा रही है लेकिन जब तक हड़ताल खत्म नहीं होती तब तक शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटना मुश्किल हो जाएगा। नगर निगम रोजाना शहर से 100 से 120 टन कूड़ा इकट्ठा करता है और भरयाल स्थित कूड़ा संयंत्र भेजा जाता है। अब शहर में घरों, दफ्तरों में कूड़ा जमा होने के बाद स्थिति और भी बदतर हो जाएगी।



बायोमीट्रिक से हाजिरी की व्यवस्था
नगर निगम ने हाल ही में बायोमीट्रिक पर्सनल मैनेजमेंट सिस्टम के जरिये हाजिरी लगाने की व्यवस्था शुरू की है। इन्हें सबसे पहले सुपरवाइजरों पर लागू किया है लेकिन इन कर्मचारियों ने मशीन के जरिये हाजिरी नहीं लगाई। कर्मचारी इस प्रणाली का विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि इन्हें सैलरी नहीं मिल रही है, जबकि दूसरी ओर नगर निगम का कहना है कि किसी भी कर्मचारी की सैलरी नहीं रोकी है। बताया जा रहा है कि सोमवार को इनकी सैलरी जारी हो सकती है, लेकिन समस्या यह है कि दफ्तर सुबह दस बजे के बाद खुलते हैं। शहर में सफाई व्यवस्था सुबह के वक्त होती है। ऐसे में अगर यह समस्या सोमवार को हल होती है तो शहर से कूड़ा मंगलवार को ही उठेगा।
विज्ञापन



650 कर्मचारी हैं हड़ताल पर
नगर निगम के तहत 34 वार्डों में काम करने वाले सुपरवाइजर के अलावा सैहब के करीब 650 के करीब कर्मचारी हड़ताल कर हैं। सैहब सोसायटी वेलफेयर वर्कर यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह, उपाध्यक्ष अमित भाटिया, सचिव ओम प्रकाश कोषाध्यक्ष नरेश ठाकुर और यूनियन के मुख्य सलाहकार पाला राम ने बताया कि जब तक सुपरवाइजरों को सैलरी नहीं मिली और उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों की मुख्य मांगें कैलेंडर के अनुसार छुट्टियां देने, ग्रेच्युटी लागू करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को सैहब में मर्ज करने और कर्मचारियों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था करना शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें