शिमला। शहर के टुटीकंडी वार्ड के बाग गांव की सड़क धंस गई है। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से सड़क का एक हिस्सा शनिवार को धंस गया। इस पर कभी भी वाहनों की आवाजाही बंद हो सकती है। यह सड़क नगर निगम के अधीन है।
विज्ञापन
नगर निगम उपमहापौर उमा कौशल ने कहा कि अधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही यहां पर डंगा लगाया जाएगा ताकि सड़क को नुकसान न हो। शहर में कई और जगह भी सड़कों पर हल्का भूस्खलन हुआ है। हालांकि कहीं आवाजाही बाधित नहीं हुई है।