फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चैली मोड़ के पास धंस रही सड़क, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आंदड़ी को बसों की आवाजाही बंद
विज्ञापन

लोग परेशान, समस्या के समाधान की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के समरहिल वार्ड में चैली मोड़ के पास सड़क के धंसने का खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां हो रही खोदाई से सड़क का एक हिस्सा धंस रहा है। सड़क किनारे खड़े देवदार के पेड़ गिरने का भी खतरा पैदा हो गया है। इसके चलते आंदड़ी के लिए बसों की आवाजाही भी अब नहीं हो पा रही है। लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि जल्द ही इस सड़क को दुरुस्त करवाया जाए। वार्ड पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सड़क का एक हिस्सा धंसने से आदंड़ी के लिए फिलहाल बस की आवाजाही नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि भवन मालिक यहां सड़क को मजबूती देने के लिए डंगा लगा रहा है। जल्द ही इसका काम पूरा होने वाला है। इससे सड़क चौड़ी होगी और वाहनों की आवाजाही भी आसान होगी। कहा कि जल्द ही इस काम को पूरा करने के लिए कहा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें