फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Police Recruitment: हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का संशोधित परिणाम जारी

Thu, 11 Dec 2025 10:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी किया गया है। राज्य लोक सेवा आयोग ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए संशोधित परीक्षा परिणाम जारी किया है। 
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी किया गया है। राज्य लोक सेवा आयोग ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए संशोधित परीक्षा परिणाम जारी किया है। विशेष ड्यूटी के लिए कांस्टेबल (महिला) के 369 पद भरे गए हैं। हालांकि, आयोग के माध्यम से महिला वर्ग में 380 पदों को विज्ञापित किया गया था, लेकिन कुछ वर्ग में पात्र उम्मीदवार न मिलने 11 पद खाली रह गए हैं।

विज्ञापन


इस वर्ग में दस्तावेज सत्यापन के लिए 621 उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया गया था। पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) के कुल 676 पद भरे गए हैं। लोक सेवा आयोग के माध्यम से पुरुष वर्ग में 708 पदों को विज्ञापित किया गया था, लेकिन कुछ वर्ग में पात्र उम्मीदवार न मिलने पर 32 पद खाली रह गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अब कुल 43 पद रिक्त रह गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें