फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नमी से बेअसर रहेगी राखी, वॉटरप्रूफ लिफाफे पहुंचाएंगे बहनों का प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला डाक मंडल ने रक्षाबंधन के लिए तैयार करवाए हैं इस बार सुरक्षित लिफाफे
विज्ञापन

देश-विदेश में समय पर राखियां पहुंचाने की रूपरेखा तय
खास खबर

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शिमला डाक मंडल ने आम जनता को विशेष सुविधा दी है। इस बार डाकघरों में वॉटरप्रूफ राखी लिफाफे बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए हैं।
विभाग ने विशेष रूप से तैयार किए इन लिफाफों को बारिश और नमी से सुरक्षित रखने के लिए डिजाइन किया है। डाक विभाग का दावा है कि इन लिफाफों में भेजी राखी सुरक्षित अवस्था में देश-विदेश में समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। इनकी मदद से बहनें अपनी राखी और शुभकामना संदेश को सुरक्षित और आकर्षक तरीके से कहीं भी भेज सकेंगी। शिमला डाक मंडल की ओर से जारी इन विशेष लिफाफों की कीमत मात्र 15 रुपये रखी है। रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। कई बार दूरी के कारण बहनें अपने भाइयों तक राखी नहीं पहुंचा पाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक विभाग की इस पहल का उद्देश्य है कि दूरी के कारण त्योहार का स्नेह कम न हो और हर भाई की कलाई पर समय पर बहन का प्यार पहुंचे। शिमला डाक मंडल ने नागरिकों से अपील की है कि वह अपने नजदीकी डाकघर से विशेष राखी लिफाफा प्राप्त करें और भारतीय डाक की विश्वसनीय सेवा का लाभ उठाते हुए अपने प्रियजनों तक रक्षाबंधन का संदेश पहुंचाएं। शिमला डाक मंडल के उपडाक अधीक्षक देवराज ने बताया कि इन लिफाफों को तैयार करने का उद्देश्य लोगों को पारंपरिक लिफाफों की जगह सुरक्षित और आकर्षक विकल्प उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें