फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है भजनों से गूंजा राधा-कृष्ण मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन धर्म सभा ने किया भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

रूपम शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति से किया भावविभोर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सनातन धर्म सभा अनाज मंडी गंज बाजार की ओर से राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी के पर्व के उपलक्ष्य में वीरवार को विशेष भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंदिर में मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है और राधे-राधे श्याम मिला दे जैसे भजनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। इस दौरान महिलाओं और युवतियों ने नृत्य किया। कार्यक्रम में यमुनानगर से विशेष रूप से पहुंचीं बहन रूपम शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके अलावा शाम के समय आयोजित कथा में कथावाचक पुष्पेंद्र महाराज ने अपने प्रवचन में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और गीता के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता का महत्व आज भी उतना ही है, जितना हजारों वर्ष पहले था। गीता मानव जीवन को धर्म, कर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सुरेश भारद्वाज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को गोकुल अष्टमी के नाम से जाना जाता है। मान्यता के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि में मथुरा के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण ने कंस के अत्याचार का अंत करने और धर्म की स्थापना के लिए अवतार लिया। सनातन धर्म सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में सभा के प्रधान अजय सूद, महासचिव धर्मपाल पुरी, उपप्रधान दीपक लाल सूद, सुभाष चंद, गोपाल कृष्ण डोरा, वरिष्ठ संयुक्त सचिव सतपाल शर्मा, उपसचिव अशोक सोहल और कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश सूद सहित सभा के अन्य सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें