फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खत्म हुई सियासी लड़ाई, अब पंचायत प्रधान मिलकर करेंगे पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

जिले के 441 नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों को डिजिटल कार्याें का प्रशिक्षण दिलाएगा प्रशासन, सबसे पहले युवा प्रधानों को मिलेगा प्रशिक्षण
जिला प्रशासन जल्द जारी करेगा प्रशिक्षण का शेड्यूल अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले की 441 पंचायतों में चुनकर आए प्रधानों की पहली ग्राम सभा से पहले जिला प्रशासन के पास क्लास लगेगी। इस क्लास में सरकारी योजनाओं के प्रस्ताव बनाने से लेकर डिजिटल कार्याें की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इसके लिए जिला प्रशासन इनका प्रशिक्षण करवाने जा रहा है।

चलौंठी स्थित जिला पंचायत अधिकारी के मुख्यालय पर प्रधानों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा। सबसे पहले उन युवा प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा जो पहली बार चुनकर आए हैं। जिला शिमला में इस बार 30 साल से कम आयु के कई युवा प्रधान पद पर चुने गए हैं। इनमें युवतियों की संख्या ज्यादा है। जिले में 441 पंचायतों में 220 से ज्यादा पंचायतों में महिलाएं प्रधान चुनी गई हैं। इन्हें अपना कार्यकाल कैसे शुरू करना है, किस तरह से पहली ग्राम सभा में जनता की समस्याएं सुननी हैं, इन सबका पूरा प्रशिक्षण अधिकारी इन्हें देंगे। जिला प्रशासन प्रशिक्षण के लिए शेड्यूल तैयार कर रहा है। जल्द ही प्रधानों को बैच में प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार पंचायतों में बढ़ रहे डिजिटल कार्याें के बारे में भी प्रधानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। पंचायतों में किस किस तरह के दस्तावेज और रिकॉर्ड तैयार होते हैं, इनको कैसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। पहले प्रधानों को सिर्फ एक या दो दिन का प्रशिक्षण देकर उनके कामों के बारे में बताया जाता था। अब यह प्रशिक्षण विस्तृत होगा। इसमें डिजिटल कामों की भी बारीकियां सिखाई जाएंगी।
विज्ञापन




नए प्रस्ताव, बजट लाने का देंगे प्रशिक्षण
ज्यादातर नए प्रधानों को विकास कार्याें के नए प्रस्ताव बनाने की जानकारी नहीं होती। इन्हें बताया जाएगा कि किस मद में यह प्रस्ताव तैयार होते हैं। प्रस्ताव में जमीन रिकॉर्ड समेत स्थानीय लोगों की सहमति समेत किस तरह औपचारिकताएं पूरी करनी है। नए प्रस्ताव तभी जल्द धरातल पर उतरेंगे यदि उसके लिए सरकार के पास पैसा होगा। सरकार की ग्रामीण इलाकों के लिए क्या कल्याणकारी योजनाएं हैं, इनके लिए कैसे आवेदन करना है, इसकी जानकारी भी दी जानी है।
विज्ञापन



तैयार किया जा रहा है शेड्यूल
जिले के सभी 441 पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। चलौंठी में यह कार्यक्रम होगा। सबसे पहले युवा और पहली बार चुनकर आए प्रधानों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-सचिन शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त जिला शिमला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें