फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कालीबाड़ी के हॉल में पंच परिवर्तन नाटक का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया आयोजन
विज्ञापन

कलाकारों ने पहाड़ी गानों पर नाटी डालकर किया मनोरंजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के कालीबाडी मंदिर के हॉल में शनिवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में पंच परिवर्तन नाटक का मंचन किया गया। इसमें कलाकारों ने शिक्षा का महत्व और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान कलाकारों ने नाटी भी डाली।
विज्ञापन


यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख रमेश पप्पा ने पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, स्वयं का भाव, समरसता, नागरिक कर्तव्य बोध विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सजग और उत्तरदायी नागरिक ही राष्ट्र की सुदृढ़ दिशा तय करता है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पंच परिवर्तन विषय पर आधारित शिक्षाप्रद एकल नाटक था। इसमें अभिनय और निर्देशन संजय सूद ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों में कार्यक्रम अध्यक्ष मधु सूद, ममता, क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख हरीश, प्रांत प्रचारक संजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन अनुज पंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें