फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: शादी समारोह घर लौटे व्यक्ति की घर में लेंटर से गिरने पर मौत

Thu, 23 Feb 2023 04:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

संदीप कुमार शादी समारोह में शरीक होने के बाद बुधवार देररात घर पहुंचा था। अचानक घर के लेंटर से वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। लेंटर से कुछ गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
व्यक्ति की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचे व्यक्ति की लेंटर से गिरने पर मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप कुमार (34) पुत्र भगत राम निवासी राजनगर के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक संदीप कुमार शादी समारोह में शरीक होने के बाद बुधवार देररात घर पहुंचा था।

विज्ञापन


अचानक घर के लेंटर से वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। लेंटर से कुछ गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। बेसुध हालत में परिजन उसे उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा ले आए। यहां पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि घायलावस्था में लाए गए व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें