फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: अपने भांजे की शादी में जा रहे व्यक्ति की झूले से गिरकर मौत

Sat, 24 Apr 2021 07:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, द्रंग (मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के तुंगल क्षेत्र में भांजे की शादी में शरीक होने जा रहे एक व्यक्ति की झूले (घुरूरू) से ब्यास नदी के किनारे पत्थरों में गिरने से मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह साढ़े दस बजे हुई। कोटली पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दुंधा क्षेत्र की कुफरी पंचायत के बालहडू गांव का दलीप कुमार (40) खजरवाहल गांव से नीचे ब्यास नदी को पार करते समय झूले से गिर गया। कुफरी पंचायत के उपप्रधान ओमप्रकाश ठाकुर ने बताया कि दलीप सिंह अपने भाई प्रेम सिंह और बेटे गोल्डी के साथ तुंगल क्षेत्र में भांजे की शादी में शरीक होने जा रहा था।

विज्ञापन


वह संतुलन खोने के कारण दूसरी ओर पहुंचने से पहले ही झूले से नदी में पत्थरों के बीच गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। झूले के जरिये उसने पहले अपने भाई और बेटे को पार नदी पार करवाई थी। उसके बाद वह खुद झूले पर बैठकर नदी पार कर रहा था। उधर, इस घटना के बाद तुंगल क्षेत्र में होने वाले शादी समारोह वाले घर में भी मातम छा गया। महज सात फेरे लेकर ही शादी की रस्म अदा की गई। दलीप कुमार पेशे से चालक था। मंडी में किसी फर्म की गाड़ी चलाता था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गया है। उधर, एसएचओ विनोद ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विडंबना : विकास के दौर में गांव तक पुल नहीं, झूला पुल भी खस्ताहाल
विकास के इस दौर में नदियों, खड्डों के किनारों के कई ग्रामीण क्षेत्र आज तक पुल की सुविधा से नहीं जुड़े हैं। आज भी झूला पुल परिवहन का एक साधन है। हालांकि, ऐसा बताया जा रहा है कि शार्टकट के चक्कर में लोग अपनी जान हथेली पर रखकर यह जोखिम उठाते हैं। अगर नहीं तो झूला पुल भी अच्छी हालत में होने चाहिए। उपप्रधान ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि कहा कि ब्यास नदी में लगे झूले की स्थिति वर्तमान में ठीक नहीं है। प्रशासन से मांग की है कि झूले को ठीक कर राहत दी जाए। 
विज्ञापन


भेड़-बकरियां चराते ढांक में गिरकर व्यक्ति की मौत
वहीं, चंबा जिले के कोलका में भेड़-बकरियां चराते समय ढांक में गिरकर व्यक्ति की मौत हो गई है। घायल ने चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें