फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: चलती कार पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, दो चचेरे भाइयों की मौत, दोनों की पत्नियां घायल

Sat, 24 Apr 2021 07:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चौपाल(रोहडू)

सार

कार्यकारी डीएसपी चौपाल कुलविंद्र सिंह सैनी ने बताया कि शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे धोताली गांव के समीप पहाड़ी के नीचे सड़क से जब कार गुजर रही थी तो पहाड़ी से कार पर भारी पत्थर आ गिरा। 
विज्ञापन
कार पर गिरा पत्थर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में उपमंडल चौपाल की तहसील कुपवी के तहत कुपवी-देईया मार्ग पर धोताली गांव के पास चलती कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। कार में दो दंपती कुपवी से गांव की ओर जा रहे थे। हादसे में घायल दोनों महिलाओं ने अपने पति खो दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।कार्यकारी डीएसपी चौपाल कुलविंद्र सिंह सैनी ने बताया कि शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे धोताली गांव के समीप पहाड़ी के नीचे सड़क से जब कार गुजर रही थी तो पहाड़ी से कार पर भारी पत्थर आ गिरा।

विज्ञापन


पत्थर गिरने से कार का सामने वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार में आगे बैठे दोनों चचेरे भाई सुनील शर्मा (43) और प्रकाश चंद शर्मा (50) निवासी सनत डाकघर भालू तहसील कुपवी जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई। कार में पीछे बैठीं दोनों की पत्नियां सुमन और गुलाबी देवी घायल हो गईं। सूचना के बाद थाना प्रभारी कुपवी परमजीत सिंह सैनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार सवार चारों लोग देहा गांव में एक शादी समारोह से वापस घर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें