फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बल्क ड्रग पार्क बनाने की राह हुई आसान, मिली सैद्धांतिक मंजूरी

Fri, 22 Nov 2019 10:24 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने के प्रस्ताव को नई दिल्ली में हाल ही में आयोजित संचालन समिति की पहली बैठक में सैद्धांतिक रूप से अनुमोदित किया गया। यह बैठक फार्मास्युटिकल विभाग के सचिव डॉ. पीडी वघेला की अध्यक्षता में हुई।

विज्ञापन


ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ  इंडिया ने उल्लेख किया है कि राज्य में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में इस्तेमाल के लिए चीन से आयात की जाने वाली शीर्ष 10 थोक दवाओं के प्रतिस्थापन के लिए होना चाहिए। राज्य को यह निर्देश दिए कि सैद्धांतिक रूप से अनुमोदित प्रस्तावों के लागत अनुमानों की पुनर्गणना की जाए।

इसके तहत बल्क ड्रग पार्क के विभिन्न घटकों के लिए केंद्र और राज्य की ओर से सहायता को स्पष्ट रूप से सीमांकित किया जाए। राज्य को पर्यावरण मंजूरी के लिए एक मान्यता प्राप्त एजेंसी नियुक्त करने के लिए भी निर्देशित किया गया। बता दें कि बीते दिनों ही इसके निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 60 करोड़ रुपये देने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें