फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कुफरी जू का थियेटर बदहाल टूटी कुर्सियां पर जमी है गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमालयन नेचर पार्क में बना थ्री डी थियेटर
विज्ञापन

शो देखने के लिए लिया जाता है 60 रुपये का टिकट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कुफरी के हिमालयन नेचर पार्क में स्थित थ्री डी थियेटर की बदहाल स्थिति से पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थियेटर में बैठने की व्यवस्था बेहद खराब है। कई कुर्सियां टूटी हुई हैं, जबकि कुछ पर गंदगी जमी हुई है। इस थियेटर में लोगों को वन जीवों पर आधारित फिल्में दिखाई जाती हैं।


पर्यटकों का कहना है कि इस अव्यवस्था के कारण उन्हें काफी असुविधा हो रही है। लोग इस स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं और वन विभाग से इस ओर ध्यान देने की मांग कर रहे हैं। यह थियेटर पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है, लेकिन रखरखाव की कमी के कारण इसकी छवि धूमिल हो रही है। पर्यटकों ने जल्द-से-जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक व्यक्ति थियेटर में बैठने की खराब व्यवस्था को लेकर सवाल उठाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। इस थियेटर का उद्घाटन करीब चार वर्ष पहले ही हुआ था। ऐसे में इतनी कम अवधि में इसकी बदहाल स्थिति पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में दावा किया गया है कि थ्री डी थियेटर में शो देखने के लिए 60 रुपये का टिकट लिया जाता है, लेकिन वहां सुविधाओं का अभाव है। इस मामले में वन विभाग से बात की गई। वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल के. थिरुमल ने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित प्रभागीय वन अधिकारी को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए हैं। एक सप्ताह के भीतर थ्री डी थियेटर में मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें