फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दुधाल्टी के बनूटी मैदान में 14 मई से होगी कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर पंचायत दुधाल्टी में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 14 से 21 मई तक दुधाल्टी के बनूटी मैदान में होगा। इस दौरान प्रवक्ता एवं आचार्य पवन शर्मा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार कथा का शुभारंभ 14 मई को सुबह 11 बजे व्यासजी के स्वागत के साथ होगा। इसके बाद 11:15 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी और दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक कथा में प्रवचन होंगे। इसके बाद 15 से 20 मई तक प्रतिदिन सुबह छह बजे मूल पाठ होगा। कथा प्रवचन प्रतिदिन दोपहर एक बजे से सायं चार बजे तक चलेगा। प्रतिदिन शाम चार बजे भंडारा तथा रात्रि 8 से 10 बजे तक आरती संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन वीरवार 21 मई को हवन और पूर्णाहुति के साथ होगा। सुबह 8 बजे हवन, 10:15 बजे पूर्णाहुति, 11 से दोपहर एक बजे तक अंतिम कथा और इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें