फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ढली मंडी में फ्रासबीन के दाम घटे और मटर महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आपूर्ति बढ़ने से फ्रासबीन 40 रुपये तक सस्ती
विज्ञापन

मटर थोक में 90 रुपये प्रतिकिलो तक बिका

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ढली सब्जी मंडी में फ्रासबीन सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। मंडी में फ्रासबीन की आपूर्ति बढ़ने से दामों में कमी आई है वहीं मटर महंगा हुआ है। ढली सब्जी मंडी में मंगलवार को फ्रासबीन थोक भाव में 80 से 90 रुपये प्रतिकिलो बिकी।

ढली सब्जी मंडी के आढ़तियों ने बताया कि आपूर्ति बढ़ने के बाद दाम गिरे हैं। दामों में करीब 40 से 45 रुपये प्रतिकिलो तक कमी आई है। उन्होंने कहा कि बीते सप्ताह फ्रासबीन ढली मंडी में 135 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी थी। आढ़तियों का कहना है कि मंडी में रोजाना 1000 से ज्यादा फ्रासबीन की बोरियां मंडी में आ रही हैं। सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। इस कारण दामों में कमी आई है। उन्होंने बताया कि मंडी में अब फ्रासबीन सिरमौर, करसोग, सुन्नी, कुमारसैन और कंडाघाट इत्यादि क्षेत्रों से शिमला पहुंच रही है। इसके बाद धीरे-धीरे और आपूर्ति बढ़ेगी।
विज्ञापन

वहीं मंडी में मटर की आपूर्ति कम हुई है। इस कारण मटर के दामों में एक बार फिर उछाल आया है। मटर की करीब 2000 बोरियां मंगलवार को मंडी में बिकने आई थीं। इससे पहले 4000 बोरियां आ रहीं थीं। मटर की आपूर्ति कम होने के बाद दाम बढ़ गए हैं। मटर 30 रुपये लेकर 62 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। मटर के दामों में 10 से 12 रुपये तक उछाल आया है। बीते दिनों मटर 25 से 50 रुपये तक बिक रहा था। इसके अलावा फूलगोभी भी मंडी आ रही है। फूलगोभी के दाम स्थिर है। यह 5 से लेकर 13 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी है। आढ़तियों ने बताया कि मंडी से मटर और फ्रासबीन बाहरी राज्यों के लिए जा रहा है। अभी मुंबई, दिल्ली, सूरत, अहमदाबाद समेत महाराष्ट्र और गुजरात के बड़े शहरों को सप्लाई जा रही है।
विज्ञापन


पहाड़ी आलू ने 17 रुपये प्रतिकिलो बिका
आढ़तियों ने बताया कि मंगलवार को इस सीजन में पहली बार पहाड़ी आलू ने मंडी में दस्तक दी है। पहले दिन पहाड़ी आलू 16 से 17 रुपये प्रतिकिलो तक बिका है। पहाड़ी आलू डुब्लू से आया था। पहले दिन करीब 40 से 50 बोरियां आलू की मंडी में पहुंची थीं। आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने कहा कि फ्रासबीन की आपूर्ति बढ़ने के बाद दामों में कमी आई है। फ्रासबीन 80 से 90 रुपये तक बिकी है। मटर की आपूर्ति कम होने के बाद उसके दामों में उछाल आया है। मटर के दाम 10 से 12 रुपये तक बढ़े हैं। पहाड़ी मटर की बाहरी राज्यों से मांग लगातार आ रही है। इस कारण आपूर्ति कम होने पर दाम फिर बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें