गुड़िया प्रकरण से संबंधित पुलिस कस्टडी में आरोपी सूरज की हत्या के मामले में गिरफ्तार सभी नौ पुलिस कर्मियों की कोर्ट में पेशी हुई। गुड़िया प्रकरण से संबंधित पुलिस कस्टडी में आरोपी सूरज की हत्या के मामले में गिरफ्तार पूर्व आईजी जैदी समेत सभी 9 पुलिस कर्मियों की पांच फरवरी तक न्यायिक हिरासत बढ़ गई है।
पेशी के दौरान एक बार फिर कोर्ट ने पुलिस अफसरों और कर्मियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीबीआई कोर्ट के जज के अवकाश पर होने के कारण इन सभी के दूसरे कोर्ट में पेश किया गया। आईजी जहूर जैदी समेत आठ पुलिस कर्मी सूरज हत्या मामले में 29 अगस्त 2017 को सीबीआई ने गिरफ्तार किए थे। जबकि शिमला के पूर्व एसपी डीडब्ल्यू नेगी 16 नवंबर को गिरफ्तार हुए थे। अब इन सभी की न्यायिक हिरासत पांच फरवरी तक बढ़ गई है।