डार्क बैरन गाला, किंग रोट, गाला श्निको रेड किस्म का रूट स्टॉक दो साल में देता है फल
विज्ञापन
बागवानों से रूट स्टॉक खरीदने के लिए मांगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बागवानी विभाग ने आगामी सर्दी के मौसम के लिए उच्च घनत्व वाली सेब की तीन किस्मों के रूट स्टॉक तैयार किए हैं। बागवान इसको खरीदने के लिए विभाग के कार्यालयों में आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने डार्क बैरन गाला, किंग रोट, गाला श्निको रेड किस्म का रूट स्टॉक तैयार किया है।
विभाग के अनुसार विभाग प्रदेश और जिला में उच्च घनत्व वाली आधुनिक बागवानी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। विभाग ने करसोग स्थित विभाग के केंद्र पर इन रूट स्टॉक (पौधे का वह निचला और भूमिगत हिस्सा होता है जिसमें एक स्वस्थ जड़ होती है) को तैयार किया है। बागवानी विभाग का दावा है कि इन रूट स्टॉक को लगाने के बाद बागवानों को फल के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता। इसको लगाने के केवल एक या दो साल बाद ही फल मिलने शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन
बाजार में यह उच्च दामों पर बिकते हैं जो किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विभाग के अनुसार यह फेदर्ड किस्म का रूट स्टॉक है। इसकी गुणवत्ता काफी उच्च है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में यदि किसी किसान को इनकी आवश्यकता है, तो विभाग बागवानों की मांग के अनुसार इनको उपलब्ध करवाएगा। बागवानों को समय रहते जिले में विभाग के विभिन्न कार्यालयों में इसके लिए आवेदन करने होंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वह मांग के आधार पर ही पौधों का उत्पादन और उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। इन पौधों का वितरण और बिक्री आगामी शीतकालीन सीजन में की जाएगी।
इन किस्मों का रूट स्टॉक तैयार
बागवानी विभाग ने डार्क बैरन गाला एमएम-111 और एम-9, किंग रोट एमएम-111 और एम-9 किस्म, गाला श्निको रेड के एमएम-111 और एम-9 किस्म के रूट स्टॉक भी तैयार किए हैं। यह सभी किस्में आधुनिक बागवानी के लिए उपयुक्त हैं तथा बागवानों को उच्च गुणवत्ता वाले फल प्रदान करेंगी। इन किस्मों से कम जगह में अधिक उत्पादन संभव होगा।
कोट बागवानी विभाग प्रदेश और जिले में उच्च घनत्व वाली आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बागवानी को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। विभाग सर्दियों के सीजन में लगने वाले रूट स्टॉक को तैयार किए हैं। विभाग मांग के अनुसार इनको बागवानों के लिए उपलब्ध करवाएगा। बागवान समय रहते आवेदन करें।
-सुर्दशना नेगी, उप निदेशक बागवानी विभाग