फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्वास्थ्य विभाग ने 500 कुल्फियां करवाईं नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मालरोड पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई
विज्ञापन

बिना उत्पादन तिथि के बेचने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल मालरोड पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के मालरोड, आईजीएमसी और रिज मैदान पर कुल्फियां बेचने वाले वेंडरों की करीब 500 कुल्फियां नष्ट करवाईं।
विज्ञापन

विभाग की टीम ने मौके पर जांच में पाया कि कई वेंडर बिना लाइसेंस के कुल्फियां बेच रहे थे। यही नहीं इन कुल्फियों के पैकेटों पर न तो बैच नंबर, मैन्युफेक्चर तिथि और इस्तेमाल किए रंग तथा पानी संबंधी किसी प्रकार की जानकारी नहीं थी। इसके चलते इन्हें नष्ट करवाया गया। राजधानी में गर्मियों के सीजन के दौरान शहर के कार्ट रोड, बंधित मार्ग और पर्यटन स्थलों पर इन दिनों वेंडर खुले में बंद डिब्बों में कुल्फियां बेचते नजर आ रहे हैं। पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोग भी भारी गर्मी होने के चलते इनका सेवन कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुनील ने आईजीएमसी, झांसी रानी पार्क और रिज के पास 5 वेंडरों को पकड़ा। मौके पर कुल्फियों की जांच की। उन्होंने पाया कि उत्पाद पर न तो निर्माता का नाम दर्ज था और न ही गुणवत्ता संबंधी कोई जानकारी उपलब्ध थी। विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 500 कुल्फियों को जब्त कर नष्ट करवा दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें