रोमांच के चरम तक पहुंची सीडब्ल्यूई हेवीवेट चैंपियनशिप का आगाज रॉलब रंबल के साथ हुआ जो धीरे-धीरे हार्ड कोर फाइट में बदल गई। प्रशिक्षित देसी व विदेशी पहलवानों ने एक दूसरे पर कुर्सियों से हमला किया। जब तक प्रतिद्वंद्वी पहलवान ने हार स्वीकार नहीं की तब तक फाइट जारी रही।
विज्ञापन
2 of 11
दस हजार की क्षमता वाले सोलन के पुलिस मैदान में शनिवार को भारी संख्या में लोग मौजूद थे। शुरूआत में रॉयल रंबल मैच में 25 भारतीय पहलवानों पर एक विदेशी पहलवान भारी पड़ गया। क्रिमसन ने सभी पहलवानों को एक-एक करके रिंग से बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
3 of 11
रॉयल रंबल के आखिरी दौर में मंडी के पहलवान प्रजापति ने भी जगह बनाए रखी। लेकिन आखिरी क्षणों में प्रिंस ने प्रजापति को बाहर धकेल दिया और आखिरी राउंड में क्रिमसन ने प्रिंस को बाहर धकेल कर मैच जीत लिया।
4 of 11
इसके बाद हुए टैग टीम मुकाबले में दिनेश व आदेश की जोड़ी ने विदेशी पहलवान क्रिस व हरेंस की जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इसके बाद एकल मुकाबले में हिटलर ने शानदार दांवपेंच लगाते हुए राकिंग अली को धुल चटाई।
विज्ञापन
5 of 11
टैग टीम के एक अन्य मुकाबले में जस्टिस व कोंवोकोंग की जोड़ी ने खली की रेस्लिंग अकादमी के पहलवान साहिल व सुखी की जोड़ी को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। हालांकि इन दोनों की जिताने में एक अन्य विदेशी पहलवान ने भी मदद की।
विज्ञापन
6 of 11
सबसे ज्यादा रोमांचक मुकाबला पाकिस्तान के फारूख व रघुदेव के बीच देखने को मिला। खचाखच भरे मैदान में इंडिया-इंडिया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजते रहे। रघुदेव ने शुरूआती बढ़त के साथ पाकिस्तानी पहलवान का चित कर दिया।
विज्ञापन
7 of 11
एक समय पाकिस्तानी पहलवान फारूख रिंग छोड़कर भी भाग निकले। लेकिन रघुदेव रिंग से बाहर जाकर उन्हें आधे रास्ते से दोबारा घसीटते हुए रिंग में ले आए। यहां दोनों पहलवानों के बीच करीब 20 मिनट तक फाइट चलती रही। आखिरी समय में रघुदेव ने पाकिस्तान पहलवान को चित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
8 of 11
द खली रिटर्न्स रेसलिंग में महिलाओं की कुश्ती भी रोमांचक रही। जिसमें कैटी फोर्ब्स समेत अन्य विदेशी महिला पहलवानों ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया।
9 of 11
कैटी फोर्ब्स ने अन्य पहलवानों को पछड़ाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके बाद फर्जिन व हार्डकोर फाइट का दौर शुरू हुआ। जिसमें खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर सीढ़ी व कुर्सी से वार किए।
10 of 11
इस दौरान आखिरी क्षणों में द ग्रेट खली भी रिंग में उतर गए और उन्होंने कुर्सियों से वार कर क्रिंसन को धराशाई कर दिया। सीडब्ल्यूई हैवी वेट चैंपियनशिप का खिताब सोलन में एक बार फिर शैंकी के नाम रहा।
खेल मंत्री गोबिंद ठाकुर की धर्मपत्नी रजनी ठाकुर का जन्मदिन द खली रिटर्न्स शो के रिंग पर मनाया गया। इस दौरान खली के पिता ज्वाला प्रसाद को सम्मानित किया गया। खेल मंत्री गोबिंद ठाकुर ने रिंग से मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र में ही खेल अकादमी की स्थापना की जाएगी।