फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खली का संदेश, कोरोना से बचाव के लिए उठाएं जरूरी कदम

Tue, 14 Jul 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश तोमर, अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व विख्यात रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली सोमवार को गुरु की नगरी पांवटा साहिब पहुंचे। मुख्य गुरुद्वारा साहिब पांवटा साहिब में उन्होंने शीश नवाया। इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी से संक्रमित सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार समेत हर संक्रमित के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। ग्रेट खली ने कहा कि कोरोना से हम सबको बचाव करना जरूरी है। इसके लिए केंद्र, राज्य सरकार समेत प्रशासन की जरूरी गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


पांवटा में माथा टेकने के बाद ग्रेट खली गिरिपार में अपने पैतृक गांव धिराइना रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि इस बीमारी को हल्के में नहीं लिया जाए। आज सदी के महानायक अमिताभ बच्चन परिवार समेत लाखों लोग इसकी चपेट में है। इससे हम सब लोगों को सबक भी लेने चाहिए। बचाव के लिए जरूरी कदम जरूर उठाएं। द ग्रेट खली ने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन करें। भीड़भाड़ में बिना काम के न निकलें।

बाहर जाने पर मास्क पहने और जागरूकता सबसे जरूरी है। आज शहर से गांव तक कोरोना से बचाव जरूरी है। अपने शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने के लिए उचित खानपान, प्रतिदिन व्यायाम-योगा करें। विशेषकर बुजुर्गों और छोटे बच्चों को इस रोग से बचाव का पूरा ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें