फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राज्यपाल शुक्ल बोले- भांग का केवल औषधीय उपयोग ही हो, किसी भी स्थिति में प्रदेश नशामुक्त करना है

Sat, 25 Jan 2025 09:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शिमला के गेयटी थियेटर में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शिमला के गेयटी थियेटर में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दाैरान पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल ने हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व पर प्रदेश के सभी लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 1971 में हिमाचल प्रदेश देश का 18वां राज्य बना था। आज का दिन हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए महत्वपूर्ण दिवस है। राज्य के प्रति सभी पूरी तरह समर्पित होकर कार्य करें और अपने परिवार को भी यह राज्य हमारा है के प्रति सचेत करें। उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कहा कि नए मतदाता बने हैं, उनको भी शुभकामनाएं देते हैं। भारत का निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष आयोग है। इसकी सराहन न केवल भारत में, बल्कि देश के बाहर भी अन्य राष्ट्राध्यक्षों ने इतने बड़े चुनाव करवाने के लिए की है।
विज्ञापन



राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा है कि सरकार को विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है कि भांग का केवल औषधीय उपयोग किया जाए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को गेयटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने हिमाचल में भांग की खेती को मान्यता देने के मामले पर कहा कि प्रदेश को कभी गर्व होता था कि हमारे यहां मलाणा है, विदेशों में उसकी चमक बढ़ती है। लेकिन वही चमक आज ऐसी स्थिति पैदा कर रही है कि लोग अपने नौनिहालों को खो रहे हैं। लोग गाजे-बाजे के साथ अपने आने वाले नौनिहाल का स्वागत करते हैं और हिमाचल में यह स्थिति हो गई है कि नशे के कारण उनके बच्चे नहीं रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार को विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है कि भांग का केवल औषधीय उपयोग किया जाए। शुक्ल ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि दवाओं के सैंपल फैल हो रहे हैं। मधुमेह तक की दवा का सैंपल फेल हुआ है। सरकार को इस पर ध्यान देकर गंभीरता से ऐसे मामले में भी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल को किसी भी स्थिति में नशामुक्त करना है। प्रसन्नता इस बात की है कि हमने जो अभियान पीएम मोदी की प्रेरणा से चलाया है, हिमाचल में इसने पूरी तरह से रास्ता पकड़ लिया है। लोग बढ़-चढ़ कर आगे आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें