फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने खोले रोजगार के द्वार! क्लिक कर पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण विकास, पंचायतीराज एवं पशुपालन मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही 106 पशु चिकित्सकों और 111 पशु फार्मासिस्टों की नियुक्तियां होंगी।
विज्ञापन


वह सोमवार को सदर की पंचायत धनयारा के सलेतर पशु चिकित्सालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पशु पालकों को अपने मवेशियों के उपचार के लिए घर के पास ही सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए सभी पंचायतों में पशु चिकित्सा संस्थान खोलने के प्रयास हैं।

उन्होंने पशु पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पशु औषधालयों में दवाईयों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। पशु पालकों से कहा कि वे अच्छी नस्ल के पशु पालकर अपनी आय में और अधिक बढ़ोतरी कर सकते हैं। पंचायती राज संस्थाओं को और सुदृढ़ करने के लिए शीघ्र ही 345 पंचायत सहायकों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

सेवा केंद्र धन्यारा की दूसरी मंजिल बनाने के आदेश

राजीव गांधी सेवा केंद्र धन्यारा की दूसरी मंजिल के निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। धनयारा पंचायत की प्रधान गीता देवी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

इस मौके पर एसडीएम विवेक भाटिया, कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि सिंह, ब्लाक अध्यक्ष नारायण सिंह, उपनिदेशक पशु पालन विभाग केके शर्मा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजीव धीमान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें